हमीरपुर में एक पद के लिए रिटायर्ड तहसीलदारों से आवेदन आमंत्रित
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
हमीरपुर, 08 जून (हि.स.)। जिला हमीरपुर में तहसीलदार के एक खाली पद पर रिटायर्ड तहसीलदार की तैनाती की जाएगी। यह नियुक्ति 70 हजार रुपये मासिक मानदेय पर तीन महीने के लिए की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। जिला की किसी भी तहसील में तहसीलदार के खाली पद पर इनकी नियुक्ति की जा सकती है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस पद के लिए 65 वर्ष से कम आयु के रिटायर्ड तहसीलदार 18 जून तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ने राजस्व विभाग की किसी भी विंग में कम से कम 5 साल नौकरी की हो तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
---------------

