मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटना में दो बच्चों के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

-मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश

रायपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार सुबह धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि आज रविवार सुबर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्तों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे ग्राम सलोनी निवासी योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज ध्रुव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर