सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से खड़ी है : केशव प्रसाद माैर्य
- Admin Admin
- Jun 11, 2025

उन्नाव, 11 जून (हि.स.)। जनपद की नगर पंचायत नवाबगंज में पक्का तालाब पर आयोजित मंदिर जीर्णोद्धार, तालाब सौंदर्यीकरण व नगर में कराए गए विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, सांसद, विधायक गण, ब्लॉक प्रमुख व अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से खड़ी है। आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पहले आतंकियों को सही जवाब नहीं मिलता था लेकिन यह नया भारत है। यह आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देता है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस देश में जो बीते 50 सालों में नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने करीब 6 करोड़ 76 लाख रुपये से नगर पंचायत में कराए गए 71 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद साक्षी जी महाराज, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, गिरजा शंकर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति रावत, विमल द्विवेदी, बालेंद्र सिंह आदि अतिथियों का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, राजेंद्र द्विवेदी, प्रधान पवन शर्मा, मनोज पाण्डेय, सुरेंद्र, शिवा दीक्षित, गुड्डू, अभिषेक गुप्ता समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित