सिरमौर जिले में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्टेट काडर का विरोध
- Admin Admin
- Mar 03, 2025

नाहन, 3 मार्च (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व कर्मचारियों, जैसे पटवारी और कानूनगो, की सेवाओं को स्टेट काडर बनाने के फैसले के बाद कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया है। सिरमौर जिले के राजस्व कर्मचारी पटवारी कानूनगो संघ ने इस फैसले का विरोध करते हुए नाहन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
कर्मचारियों का कहना है कि स्टेट काडर का निर्णय पूरी तरह से गलत है और उन्हें जिला काडर में ही रखा जाना चाहिए। संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे स्टेट काडर को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू की जानी चाहिए, जिसमें उनके वेतन और अन्य अधिकारों के संबंध में सलाह दी गई थी। साेमवार काे हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को प्रेषित किया है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आगामी कैबिनेट बैठक में उनकी समस्याओं पर कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर