वृद्धजनों की सेवा करना सबका नैतिक कर्तव्य : अवनेंद्र साहू

धमतरी, 1 अक्टूबर (हि.स.)।साहू समाज धमतरी के पदाधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धा आश्रम रुद्री में जाकर वृद्धजनों की पूजा-आरती कर फल, साड़ी, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते है। उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ होता है। वृद्धजनों के प्रति हम सभी के मन में सम्मान और अटूट प्रेम के साथ ही उम्र के अंतिम पड़ाव में जब वे असहाय और अक्षम होते हैं तो उनके साथ होना, उनकी सेवा करना अधिक महत्वपूर्ण है और यह सबका नैतिक कर्तव्य है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हमारे वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा दिए गए योगदान एवं उनके कल्याण के लिए समर्पित होकर सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तोरण साहू, केकती साहू, चंद्रकला साहू, गोपाल साहू, पवन गजपाल, गजानंद साहू, मंजूषा साहू, भगवताचार्य देवी भूमिका उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर