महावीरी अखाड़ा में हुए विवाद में शिक्षक की चाकू मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण,9 अगस्त (हि.स.)।पूर्वी चंपारण,09 अगस्त(हि.स.)। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी पंचायत के मठवा टोला गांव में गुरूवार की देर रात महावीरी अखाड़ा में खेलने के दौरान हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें गुप्ती(चाकू) लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक कि पहचान अजगरी पंचायत निवासी कृष्णनंदन राम का बेटा शिक्षक राजकुमार राम (38) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात महावीरी झंडा के दौरान आयोजित अखाड़े में लोग करतब दिखा रहे थे। इसी बीच मृतक के भाई से विवाद हो गया।जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में तब्दील हो गया।इसी दौरान बीच बचाव कर रहे शिक्षक राजकुमार को चाकू लग गया। जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने हत्या का आरोप गांव के ही जितेंद्र सिंह (55) और उसके बेटे राजीव पर लगाते हुए जमकर धुनाई कर दी।हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बंजरिया थाना पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घटना के संबंध में मारपीट में घायल अजगरी निवासी जितेंद्र सिंह (55) ने बताया कि गुरुवार की रात सभी लोग गांव में झंडा खेल रहे थे।

इसी बीच उसका (मृतक) का भाई एक मोटा लकड़ी उठा कर मार रहा था। इस पर मैंने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच राजकुमार अपने भाई को बचाने के लिए पहुंचा। जहां उसे चाकू लग गया।जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद डर से सभी लोग भागना शुरू कर दिए। इस बीच मुझे और मेरे बेटे को पकड़ कर लोग पीटने लगे। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। चाकू किस ने मारा, किसी ने नहीं देखा है। उल्लेखनीय है,कि मृतक राजकुमार की शिक्षक पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई।जिसके बाद राजकुमार को पत्नी की जगह अनुकंपा पर नौकरी लगी थी। मृतक को 2 बेटी और 1 बेटा है।जो अब अनाथ हो चुके है।घटना को लेकर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रात झंडा खेलने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल है।जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो सौप दिया गया है।मौके पर एफएसएल की टीम को भेजी गई है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही इस घटना में संलिप्त सभी लोगो को पकड़ लिया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर