नाहन में भारी वर्षा से मंदिर बहा

नाहन, 11 अगस्त (हि.स.)।जिला सिरमौर सहित नाहन क्षेत्र में रात से भारी वर्षा का क्रम जारी है जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। नाहन के साथ लगते ढिमकी गांव में मार्कण्डेय नदी के साथ बना भगवान हनुमान का मंदिर भी चपेट में आ गया और जल में बह गया। यह घटना रविवार सुबह की है। गनीमत रही की मंदिर में उस समय कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर