हिसार : लॉरेंस गिरोह का संपत अदालत में पेश, आरोप तय

संपत के वकील ने आरोपों को बताया निराधार

हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। हांसी की अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी संपत नेहरा

पर आरोप तय कर दिए हैं। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों

में बहस हुई।

इससे पहले संपत नेहरा को हांसी अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने

संपत नेहरा पर आरोप तय किए। इस संबंध में 1 अगस्त 2023 को साइबर थाना हांसी में सिसाय

गांव के सोनू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 जुलाई को अलसुबह 3 बजे उसके पास एक कॉल

आई थी, जब उसने कॉल उठाई तो संपत नेहरा के नाम से बात करते हुए फिरौती की मांग की गई

थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा संपत नेहरा को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट

पर हांसी लाया गया था। इस दौरान सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट में आने वाले

लोगों की दूसरे गेट से एंट्री की व्यवस्था की गई थी। अदालत ने संपत नेहरा पर आरोप तय

कर दिए और इसके बाद पंजाब पुलिस संपत नेहरा को वापस बठिंडा के लिए लेकर रवाना हुई।

इस दौरान डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई, शहर

थाना प्रभारी सदानंद पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संपत नेहरा के वकील सुमित बुमराह

ने अदालत को बताया कि संपत पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। वकील के अनुसारकाफी लंबे

वक्त से संपत पुलिस कस्टडी में मौजूद था। ऐसे में वह कैसे ​रंगदारी मांग सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर