मन्दिर चोरी मामले मे तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी,07 जुलाई (हि.स)। गुवाहाटी की पानबजार पुलिस ने मन्दिर में चोरी मामले में शमिल तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि खेत्री इलाके में स्थित एक मन्दिर की घंटी चोरी करने के आरोप में तीन चोरों को दो नम्बर रेल गेट से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तीनों चोरों के पास से मन्दिर से चोरी की गई छह किलोग्राम की पीतल की घंटी को बरामद किया गया है। पानबजार पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को खेत्री पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों चोरों से सघन पुछताछ कर रहीं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर