तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तारतीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 21 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के खेत्री थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि खेत्री पुलिस की मदद से ढोला पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के चौधरी नर्सरी एंड रेसीडेंसी में अभियान चला कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वाहन चोरों की पहचान रोहा के रोहित ठाकुरिया, सामागुड़ी के नव दास और तेलमरा की जयंत नार्जारी के रूप में की गई है। तीनों मोस्ट वांटेड अपराधी बताए गए हैं। गिरफ्तार तीनों वाहन चोरों पर एक डंपर और एक पिकअप वाहन चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को खेत्री पुलिस ने ढोला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर