कोरबा: जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 को

कोरबा, 13 अगस्त (हि.स.)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुबह 8 बजे कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक से टी.पी.नगर चौक होते हुए पुनः वापस सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समाप्त होगी। तिरंगा दौड़ में भागीदारी हेतु जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं शाम‍िल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी / गायत्री प्रसाद धीवर

   

सम्बंधित खबर