पतंजलि विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत, विकसित भारत अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार, 17 जून (हि.स.)। पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान’ का शुभारंभ किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपने संकल्प को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. मयंक अग्रवाल , वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. के.एन.एस. यादव, कुलसचिव डॉ. दीपेश सक्सेना, उप-कुलसचिव डॉ. निर्विकार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके.श सिंह सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक, शोधार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

अभियान के तहत आगामी दस दिनों तक साइकिल रैली, बाइक रैली, योग शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा संवाद सत्र जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर