बरसात से पहले व्यवस्थाओं में जुटा नगर निगम

देहरादून, 29 जून (हि.स.)। महापौर सौरभ थपलियाल ने आज नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, गौशाला संचालन, आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने गौशालाओं के बेहतर संचालन, पशुओं के समुचित रखरखाव तथा उनसे संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए महापौर ने जलभराव की संभावित समस्याओं, नालों की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में नगर आयुक्त आलोक पांडेय, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल मौजूद रहे

महापौर ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

   

सम्बंधित खबर