पौड़ी गढ़वाल, 03 जुलाई (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शनिवार से 17 अगस्त तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कई विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि जनपद में विकासखण्ड स्तर पर शनिवार से प्रति चिकित्सा इकाइयों में 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। बताया कि 4 से 6 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल, 7 से 9 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा, 10 से 12 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली, 13 से 15 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल, 16 से 18 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल, 19 से 21 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू, 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट, 25 से 27 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट, 28 से 30 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ, 31 से 2 अगस्त तक जिला चिकित्सालय पौड़ी, 3 से 5 अगस्त तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा, 6 से 8 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल, 9 से 11 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, 12 से 14 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र यमकेश्वर, 15 अगस्त से 17 अगस्त तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयहरीखाल में किया जाएगा।
बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में जिला चिकित्सालय पौड़ी, बेस चिकित्सालय कोटद्वार, उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर से स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग/एक्स-रे, एनीमिया टेस्ट, किशोर स्वास्थ्य परामर्श, रक्त दान शिविर, जच्चा-बच्चा जांच सुविधाएं, टीकाकरण, सिकल सेल टेस्ट, निशुल्क दवा वितरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

