अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की समन्वय बैठक से दूर रहे पांच अखाड़े

हरिद्वार, 29 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों और मेला प्रशासन के साथ संतों की समन्वय बैठक कनखल स्थित नया उदासीन अखाड़ा कनखल में नए अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ मेला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर चर्चा हुई। बैठक में केवल आठ अखाड़े ही सम्मलित हुए, जबकि पांच अखाड़ों ने बैठक से दूरी बनाए रखी।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामण्डलेश्वर करौली शंकर ने बताया कि मेला को दिव्य और भव्य प्रकार से मनाए जाने के संबंध में मेला अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। बताया कि बैठक में सभी अखाड़ों को आमंत्रित किया गया था, किन्तु पांच अखाड़ों से दूरी बनाई। बैठक में आठ अखाड़ों ने समस्याएं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के समक्ष रखी। महंत ने समस्याओं को मेला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखा।

   

सम्बंधित खबर