विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, बूथ मजबूती पर जोर

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति के लिए कांग्रेस ने बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर की मजबूती सबसे अहम है। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार साझा किए। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर लाल मुयाल, अरूणा कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल अजय पटवाल, कोट गजपाल सिंह गुसाईं, कुलदीप, अरविंद रावत,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर