उखरुल में कूकी-जो भीड़ ने थाना से हथियार लूटे

उखरुल (मणिपुर), 03 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के उखरुल में भीड़ ने पुलिस थाने से हथियार लूट लिया। दो समूहों के बीच झड़प के दौरान उत्तेजित भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया और हथियार लूट लिए।

उखरुल कस्बे में हिंसा भड़कने के बाद युवाओं की भीड़ ने विनो बाजार स्थित थाने पर धावा बोल दिया और सरकारी हथियार लूटकर भाग गए। हालांकि, लूटे गए हथियारों की संख्या और प्रकार की पुष्टि नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि लूटे गए हथियारों में एके-47 और इंसास राइफलें भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में पहले भी पुलिस थानों पर हमला करके हथियार लूट लिए गए थे।

उल्लेखनीय है कि उखरुल में विवादित जमीन को लेकर बुधवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। इसी हिंसा के बाद थाने पर हमला किया गया। कूकी-जो समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर