जोधपुर, 29 जून (हि.स.)। शहर के एक निजी अस्पताल में आज एक महिला की मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। महिला की मौत पर परिजन और समाज के लोग बिफर गए। अस्पताल में तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ मारपीट हुई। सूचना पर देवनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परिजनाें का आरोप है कि महिला को गलत खून चढ़ाने से उसकी मौत हुई है। इलाज में डॉक्टर पर कोताही बरते जाने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार नजमा अंसारी नामक महिला को तीन दिन पहले पाल लिंक रोड स्थित कमला नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उसे आज गलत खून चढ़ाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और दोपहर में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में रोष फैल गया और समाज के क ई लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। अस्पताल में कांच आदि तोड़ दिए गए। हंगामें एवं तोडफ़ोड़ की सूचना पर देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

