वीरेन्द्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में कृष्णा नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला में सोमवार को दिल्ली में शाहदरा जिला के द्वारा कृष्णा नगर विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं है बल्कि यह तिरंगा यात्रा इस बात को याद दिलाती है कि इस देश की आन बान शान के लिए कितने लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन सभी कुर्बानियों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से नमन करने का यह मौका है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है, इसलिए हमारा फर्ज है कि हम इस तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है। तिरंगा हमें जोड़ना सिखाता है, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी दिल्ली वासियों को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र के नाम जरूर लगाना चाहिए। यात्रा का संयोजन जिलाध्यक्ष संजय गोयल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी / रामानुज

   

सम्बंधित खबर