पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार जोधपुर आएंगे

जोधपुर, 4 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांच अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। वे कई दिनों बाद जोधपुर आ रहे है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दोपहर 12.40 बजे जयपुर से प्रस्थान कर पौने दो बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे यहां निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर