हरियाणा के पूर्व DGP लोगों के सवालों से परेशान:बोले- पूछते हैं कि आगे क्या करोगे; IPS शत्रुजीत के छुट्टी जाने पर पदभार मिला था
- Admin Admin
- Jan 03, 2026
हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह रिटायरमेंट के बाद लोगों के सवालों से परेशान हो गए हैं। उन्होंने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि लोग पूछते हैं कि आगे क्या करोगे? स्कूल टाइम में भी यही पूछते थे। लोगों के सवालों के बाद इस पोस्ट के जरिए ओपी सिंह ने रिटायरमेंट के बाद आगे का प्लान शेयर किया है। 1992 बैच के IPS ओपी सिंह 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो गए। उनके स्थान पर इसी बैच के IPS अजय सिंघल ने जॉइन किया है। पूर्व DGP ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा... IPS शत्रुजीत के छुट्टी पर जाने के बाद DGP बने ओपी सिंह हरियाणा कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अक्टूबर 2025 में हरियाणा के तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वह बिहार के रहने वाले हैं और अपने करियर में कई जिलों में एसपी और कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढे़ं... हरियाणा DGP ओपी सिंह रिटायर्ड:मधुबन पुलिस अकादमी में सम्मानपूर्वक विदाई, बोले- टायर शब्द मुझे करता है परेशान करनाल जिले के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर गारिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और अधिकारियों व जवानों ने उनके कार्यकाल को याद किया। पूरी खबर पढ़ें...



