सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया नीव पोर्टल:विश्वविद्यालयों का डाटा नीव पोर्टल पर करेंगे अपलोड, रिसर्च के लिए 20 करोड़ का बजट

हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्ञानसेतु एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एमओयू साइन के बाद उन्होंने नीव पोर्टल भी लॉन्च किया। उन्हाेंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के शैक्षणिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाएगा। सीएम नायब सैनी ने कहा कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि हरियाणा बनेगा देश के विकास का ग्रोथ इंजन। पिछले 11 वर्षों में देश गति से बदला, जिसकी सब चर्चा कर रहे हैं। आज जो एमओयू साइन हुआ उसका उद्देश्य विकसित भारत में विकसित हरियाणा के योगदान की नींव रखना है। प्रदेश के हर विश्वविद्यालय का डाटा होगा अपलोड प्रदेश के सभी VC अपने विश्वविद्यालयों का डाटा नीव पोर्टल पर अपलोड करेंगे। विश्वविद्यालयों में रिसर्च के लिए भी बजट में 20 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रदेश में नहीं है। 6 हजार गांवों में अब 24 घंटे बिजली सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर पार्टी 24 घंटे बिजली की बात करती थी। आम आदमी भी मांग करता था कि बिजली पूरी मिलनी चाहिए। लेकिन हमने हर गांव जगमग गांव का विचार किया गया और आज हरियाणा में 6000 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे-ऐसे परिवार थे कि जिनके घर में गैस का कनेक्शन नहीं था। बरसात में खाना बनाना मुश्किल था। उन परिवार के घर तक गैस पहुंचाई गई। प्री बजट बैठकों का दौर शुरू हरियाणा सरकार ने प्री बजट कंसल्टेशन बैठकों का दौर भी शुरू किया है। बजट 2026- 27 को आम लोगों का बजट बनाने के लिए अलग-अलग सेक्टरों से सुझाव लिए जा रहे हैं। सुझावों के आधार पर ही प्रदेश का बजट तैयार किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर