शक्ति तूफान का खतरा टला

मुंबई,

6 अक्टूबर (हि.स.)। अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान शक्ति धीरे-धीरे कमजोर पड़

रहा है और 8 अक्टूबर तक अरब सागर में ही यह समाप्त हो जाएगा। इससे महाराष्ट्र

सहित भारतीय तटों कोई खतरा नहीं होने

का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा के

अनुसारचक्रवात उत्तर-पश्चिम

अरब सागर और उसके आसपास केंद्रित है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।संभावना है कि 8 तारीख तक

यह अरब सागर में ही समाप्त हो जाएगा। देश के

पश्चिमी तट पर इसका कोई प्रभाव

नहीं पड़ेगा। तटवर्ती

क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि समुद्र में हलचल बनी हुई है। एहतियातन मछुआरों को मछली पकड़ने के

लिए समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। अरब सागर में नौकाओं के चालक दल को

सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मुंबई मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई,

ठाणे, रायगढ़ में चक्रवाती तूफान शक्ति कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आंशिक रूप से बादल

छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पालघर जिले में 8 अक्टूबर को मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात से महाराष्ट्र के

तटों को कोई खतरा नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर