ममता का आरोप, आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को भाजपा के लिए काम करने को कहा गया

कोलकाता, 02 मई (हि.स.)। ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में आरोप लगाया कि देश के विभिन्न आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को फोन करके भाजपा के लिए काम करने का आदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह खबर उन्हें अपने सूत्रों से मिली है।

ममता ने गुरुवार को कृष्णानगर की तृणमूल उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को उनके संबंधित राज्यों के भाजपा मुख्यमंत्रियों द्वारा घर बुलाया जा रहा है। ममता ने कहा कि मुझे पता है, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को उनके संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के माध्यम से फोन करवाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें भाजपा की तरफ से काम करना चाहिए। हालांकि ममता बनर्जी किस आधार पर यह दावा कर रही है इस बारे में कुछ नहीं बताया।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा/संजीव

   

सम्बंधित खबर