सोनीपत: नाबालिग लडकी से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार कर जेल भेजे

सोनीपत, 3 मई (हि.स.)। जिला सोनीपत क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लडकी को बहला फुसला कर भगा कर दुष्कर्म करने के मामले में शु्क्रवार को पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राज व सुरजपाल निवासी बदायूं उतरप्रदेश के रहने वाले हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

यह मामले 12 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति ने थाना एचएसआईआईडीसी बडी में शिकायत दी कि 20 दिसंबर 2022 को उसकी बेटी के साथ काम करने वाला लडका नवीन बंदायु उत्तर प्रदेश का बहला फुसला कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए। जांच अधिकारी एसआई अशोक ने नाबालिग लडकी के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। इसके साथ घटना मे संलिप्त आरोपी नवीन बदांयु उतरप्रदेश निवासी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में संलिप्त दो और आरोपियों राज व सुरजपाल को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर