अबकी बार 400 पार, नारा बन गया देश का मिशन - माधवेंद्र प्रताप सिंह

हरदोई, 03 मई (हि.स.) । सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने आज हरदोई संसदीय क्षेत्र के हथौड़ा गांव में ग्राम प्रधान अजीत प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित जनसभा में कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा देश का मिशन बन गया है। श्री सिंह ने कहा कि देश में तीसरी बार जनता की मदद से भाजपा की सरकार बनने वाली है और कहा देश हित में धारा 370, अयोध्या राम मंदिर जैसे कार्य कर देश को परम वैभव पर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पहले से ज्यादा जीत का अंतर बढ़ाने की जरूरत है। सभी उपस्थित लोगों से श्री सिंह ने भाजपा को वोट देने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि देश में हो रहे विकास कार्य बताते हैं कि किस तरह से भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है।

सभा के दौरान श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज किसान हो या महिला या कोई गरीब हो या युवा सबको विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अवसंरचना विकास से लाभ मिल रहा है। सभा के दौरान श्री सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की वह 13 मई को घरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकलकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करते हुए कमल के चिंह पर अपने वोट का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं। इस वोट से अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें।

अंत में सभा अध्यक्ष कमल किशोर अग्निहोत्री ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की। मंच संचालन पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र सिंह ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह और निशा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष, मण्डल मंत्री सुधीर सिंह, प्रधान नरभा सतेंद्र सिंह, लक्ष्मी राजपूत, अदिति कुशवाहा मंडल महामंत्री, रुचि शर्मा मंडल अध्यक्ष, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अमित प्रधान , अनूप शुक्ला प्रधान, विजय बहादुर सिंह, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार /अम्बरीश

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर