कांकेर : 29 नक्सलियों को ढेर करने वाले जवानों का उच्च अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन

 उत्साहवर्धन

कांकेर, 05 मई (हि.स.)। जिले के थाना पखांजूर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन/एसआईबी. विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक एसआईबी. आरएन. दास, पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन बीएस. ध्रुव, उपपुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज केएल. ध्रुव ने जवानों का हौसला बढ़ाया। 16 अप्रैल 2024 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्रान्तर्गत हापाटोला मुठभेड में 29 वर्दीधारी इनामी नक्सलियों का शव व एके 47 इंसास, एसएलआर कारबाईन, 303 रायफल व अन्य हथियार प्राप्त करने में सफलता मिली थी, जो अब तक के सबसे बड़े सफल नक्सली मुठभेड़ के लिए जवानों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

आज रविवार को पखांजूर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने मुठभेड के दौरान जवानों को हो रहे परेशानियों का समाधान हेतु रूप रेखा तैयार किया गया साथ ही अभियान में रही खामियों व चुनौतियों का आंकलन कर समीक्षा किया। भविष्य में होने वाले नक्सल विरोधी अभियानों में पूर्ण सफलता के लिए योजना तैयार करने से लेकर उनके क्रियान्वयन के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया एवं नक्सल अभियान में अच्छा कार्य करने वाले जवानों को पदोन्नति, उचित इनाम प्रदाय करने के लिए आश्वस्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर