मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सात मई को अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

रायपुर , 6 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 07 मई को जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होने की अपील की है।

अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे। सायं 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। जिसके अंतर्गत बची हुई 7 सीटों में कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 मार्च से 05 मई तक प्रदेश के सभी ग्यारह लोकसभा क्षेत्रों का तूफानी चुनावी दौर किया। इस दौरान उन्होंने 75 विधानसभा क्षेत्रों 100 आमसभाओं को संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर