कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने भाजपा की ओर से पचास हजार रुपये देने का एलान

रायगढ़ , 6 मई (हि.स.)।धरमजयगढ़ क्षेत्र में भाजपा की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने सभी बूथ के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी इनाम की राशि की घोषणा की गई हैं। इस सम्बन्ध में धरमजयगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बताया कि यहां के जिस बुथ में भाजपा सबसे अधिक मतों से विजयी होंगी। उस बुथ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मान स्वरूप 25000 रुपये दिया जाएगा। इसी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव द्वारा बड़ी घोषणा करते हुए अपने तरफ से भी उस बूथ को 25000 रुपये देने का एलान कर दिए गया।

मंडल अध्यक्ष नें बताया की हमारे कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहें हैं। तेज धूप और गर्मी होने के बाद भी राधेश्याम राठिया को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिए हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना पार्टी का कर्तव्य बनता है। इसी लिए पार्टी नें 25000 रुपये देने का ऐलान किया है।साथ ही मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव की ओर से भी 25000 रुपये दिए जाएंगे। कुल 50000 रुपये की इनामी राशि का उपयोग विजेता बूथ के कार्यकर्त्ता स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान/केशव

   

सम्बंधित खबर