सैम पित्रोदा के बयान को गलत तरीके से पेश कर रही भाजपा : देवेंद्र यादव

नई दिल्ली, 8 मई (हि.स.)। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की भारतीयों पर की गई टिप्पणी को गलत तरीके से पेश कर रही है।

यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सैम पित्रोदा का बयान किसी को अपमानित करने वाला नहीं है। सैम पित्रोदा के बयान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उल्टा ले रही है।

उल्लेखनीय है कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

सैम पित्रौदा की इस टिप्पणी पर यादव कहते हैं, “यह इस देश की सुंदरता है। विभिन्न समुदायों, धर्मों के लोग और अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियां रहती हैं। मुझे लगता है कि यही इसकी खूबसूरती है, हम मिलकर भारत बनाते हैं।”

हिन्दुस्थान समाचार/ बिरंचि सिंह/अनूप

   

सम्बंधित खबर