जींद : देश को विकास में आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी : नायब सैनी

जींद, 8 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 434 सीटों पर चुनाव लड़ा, फिर 2019 के चुनाव में 421 सीटों पर चुनाव लड़ा और इसी बार 2024 के चुनाव में कांग्रेस केवल 272 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। इससे साबित होता है कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है। कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2029 तक कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को नरवाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और हरियाणा में भी सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 11-12 मई को हर बूथ-हर घर अभियान के तहत भाजपा कार्यकत्र्ता प्रत्येक बूथ पर हर घर में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश से गरीबी को समाप्त करने का वायदा करके वोट हासिल किए लेकिन देश से गरीबी नहीं हटी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही गरीबी के प्रति मजबूत लड़ाई लड़ी। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लागू कर 5 लाख तक का फ्री ईलाज करवाने की सुविधा दी।

कांग्रेस के समय में गैस सिलैंडर के लिए लोगों को लाईनों में लगा रहना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने न केवल सिलैंडरों के लिए लगने वाली लाईनों को खत्म किया बल्कि गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनैक्शन भी दिलवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ लोगों के जन-धन खाते बैंकों में जीरो बैलेंस पर खुलवाए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर