बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल

हरिद्वार, 10 मई (हि.स.)। हरिद्वार स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे स्कूटी सवार दंपती अज्ञात वाहन से टकराकर मोतीचूर फलाईओवर पर गिर गए। हादसे में स्कूटी चला रहे पौड़ी निवासी सुनील कटारिया व उनकी पत्नी सुनीता कटारिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 112 नम्बर डायल कर हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर