राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखेगी राजभवन की अस्थाई महिला कर्मी

कोलकाता, 10 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखेगी।

राज्यपाल द्वारा कई सीसीटीवी फुटेज दिखाये जाने के एक दिन बाद शिकायतकर्ता महिला ने शुक्रवार को कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करेगी। कर्मचारी ने असंपादित फुटेज को सार्वजनिक रूप से दिखाए जाने पर आपत्ति जताई, जिसमें कथित तौर पर उसकी पहचान का खुलासा किया गया क्योंकि फुटेज में उसका चेहरा धुंधला नहीं किया गया था।

कर्मचारी ने कहा कि वह कोलकाता पुलिस से ज्यादा उम्मीद नहीं रख सकती, जिसके हाथ राज्यपाल को प्राप्त संवैधानिक छूट के कारण बंधे हुए हैं। उसका दावा है कि वह गंभीर डिप्रेशन से गुजर रही है और उसे लगा कि राष्ट्रपति को पत्र लिखना ही न्याय हासिल करने का एकमात्र तरीका है।

उल्लेखनीय है कि राजभवन की संविदा महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने 24 अप्रैल और दो मई को राजभवन में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा/संजीव

   

सम्बंधित खबर