भारत विकास परिषद मैत्री ने शांति निकेतन इंटर कालेज में लगाया एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप, 512 बच्चों की जांच

शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।शांति निकेतन इंटर कालेज में भारत विकास परिषद मैत्री के एनीमिया व डेंटल चेकअप कैंप में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।

मुरादाबाद, 14 मई (हि.स.)। भारत विकास परिषद मैत्री शाखा मुरादाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित शांति निकेतन इंटर काॅलेज में एक एनीमिया एवं डेंटल चेकअप कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में चिकित्सक डॉ राघव शर्मा और चिकित्सिका डॉ. शुभांगी ने विद्यार्थियों का एनीमिया से संबंधित चिकित्सकीय परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत विद्यार्थियों को गुड़, चना, जूस, डेंटल किट एवं दवाइयों आदि का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद मैत्री शाखा के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने विद्यार्थियों को एनीमिया के कारण होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। महामंत्री पीयूष गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज भी समाज में एक बहुत बड़ा वर्ग कुपोषण का शिकार है। जिसके कारण बच्चों में रक्त की कमी हो जाती है। देश के नौनिहालों में हमें एनीमिया के लक्षणों को पूरी तरह मिटाना होगा। शिविर के आयोजन में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भाविप की मैत्री शाखा की महिला संयोजिका रश्मि अग्रवाल, सदस्या रतिका अग्रवाल, सपना अग्रवाल, नविता भटनागर, रश्मि रस्तोगी उपस्थित रहीं। सेवा प्रभारी-मैत्री निर्मल मेहता, किशोर अग्रवाल, राजेश भारतीय, महेश अग्रवाल, अश्वनी रस्तोगी,कमल अरोरा, राकेश अग्रवाल, अजय कट्टा का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम

   

सम्बंधित खबर