चाय श्रमिकों ने पुलिस चौकी का घेराव कर किया जमकर प्रदर्शन

डिब्रूगढ़ (असम), 14 मई (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के पानीतोला पुलिस चौकी का घेराव का चाय बागान के श्रमिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पानीतोला चाय बागान के सह परिचालक के घर में चोरी की घटना हुई थी। परिचालक द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला और चार पुरुष को चोरी के मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इस बात से नाराज चाय बागान के सैकड़ों श्रमिक आज पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग के साथ हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गिरफ्तार सभी लोगों को विना शर्त जल्द से जल्द रिहा किया जाये। अन्यथा विरोध प्रदर्शन इससे और अधिक तीव्र किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर