परिवार की एक महिला के खाते में डालेंगे 8500 रुपये खटाखट-खटाखट : राहुल गांधी

जनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेशजनसभा को संबोधित करते राहुल व अखिलेश

- अखिलेश ने कहा, यह लोकसभा चुनाव समुद्र मंथन की तरह

झांसी,14 मई (हि.स.)। इंडिया गठबंधन के झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन और हमीरपुर के गठबंधन प्रत्याशी गजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। झांसी क्राफ्ट मेला मैदान में आए गंठबंधन के नेता राहुल और अखिलेश ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जनता के साथ लूटखसोट करने और ठगने का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने इस चुनाव को समुद्र मंथन की तरह बताया। तो कांग्रेस के युवराज ने देश के प्रत्येक परिवार की एक महिला के खाते में 8500 रुपये खटाखट-खटाखट डालेंगे और साल में एक लाख रुपया देंगे। साथ ही प्रत्येक बेरोजगार को पक्की नौकरी देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि यदि छातों को लगाने से स्मार्ट सिटी बनती है तो मैं सारी स्मार्ट सिटी बना दूंगा। उन्होंने झांसी के चो पर व्यंग्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार को घेरा। जब नरेन्द्र मोदी कह रहे थे ताली बजाओ। मीडिया मित्रों कह रहे थे, वाह क्या बात है। जब थाली में काम नहीं हुआ तो बोले मोबाइल की लाइट जलाओ, छाते लगाओ। जब इन्हें आपकी जमीन लेनी हो तो बहाना बनाकर ले लेते हैं। 22 अरब पतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया। जितने में हिंदुस्तान के सभी किसानों का कर्जा माफ हो जाता। बुन्देलखण्ड पैकेज 7 हजार करोड़ था। उसका कई गुना दिया जाएगा।

राहुल ने कहा कि मैंने अखिलेश जी ने मन बना लिया जितना पैसा अरबपतियों को दिया, उतना ही गरीबों के खातों में खटाखट खटाखट जाएगा। मीडिया को जो कहना है कहे। पूरे देश के गरीबों की लिस्ट बनाकर ऐतिहासिक कार्य होंगे। वे 22 अरबपतियों को बनाएंगे हम लाखों लखपति बनाएंगे। हर परिवार की एक महिला के खाते में एक साल में 1 लाख रुपये डाले जाएंगे। 8500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। 4 जून को देश के गरीब किसानों का कर्जा माफ करेंगे। अडानी व गोदी मीडिया वाले जितना लिखना है लिखो। ये मीडिया किसानों, गरीबों का नहीं अडानी-अम्बानी का और अरबपतियों की है। बेरोजगार युवाओं को कहा कि नाले में पाइप डालो गैस निकलेगी। उससे पकौड़े तलों। हम क्रांतिकारी कानून ला रहे हैं। हम पहली नौकरी का अधिकार देने जा रहे हैं। हम आपके खाते में करोड़ों रुपये डालना चाहते हैं। जीएसटी को बदलेंगे। कम से कम टैक्स लगेगा। जैसे ही आप खर्च करोगे इकोनॉमी बढ़ेगी। इंडस्ट्री बढ़ेगी। अग्निवीर योजना को उठाकर कूड़े में फेंक देंगे। सारे भाजपा के लोग टेम्पो लिए घूम रहे। एयरपोर्ट, रेलवे प्लेटफॉर्म बेच दिया। ये मोदी जो अनाज बांटते हैं यह हमारी योजना थी। हम इनसे दोगुना अनाज देंगे। अडानी-अम्बानी की सरकार हटाने का समय आ गया है।

वीरों की धरती दुश्मनों को पहचानती है, देगी जवाब

अखिलेश यादव ने कहा कि ये हुजूम बता रहा है कि प्रदीप जैन जीत कर जा रहे। सपा का समर्थन है। 4 चरणों का चुनाव हो चुका है। भाजपा का किला छिनता जा रहा है। झांसी के लोग उनकी विदाई की तैयारी कर रहे हैं। 10 साल की सरकार में किसानों की लूट हुई। किसान की आय दोगुनी हो गई हो तो बताएं। महंगाई की मार है। किसान की खाद में घपला। डीएपी के साथ नैनो यूरिया खरीदना पड़ रहा। सुविधा तो दी नहीं, काले कानून आ गए। बुन्देलखण्ड के किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की। वीरों की धरती दुश्मनों को पहचानती है, उन्हें जवाब देगी। जितनी परीक्षाएं दी, सब रद्द हो गई। 4 जून के बाद इंडी गठबंधन न केवल नौकरी के रास्ते खुलेंगे बल्कि अग्निवीर परीक्षा सदैव के लिए खत्म हो जाएगी। बोरी से चोरी कर ली। 650 एमजी से भी बुखार नहीं उतरता। मेडिकल कॉलेज बर्बाद कर दिया। पैरामेडिकल बर्बाद कर दिया। गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा। जब वोट मांग रहे थे तो चना, तेल घी दिया था। वादा करते हैं कि आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण राशन देंगे बल्कि मात्रा बढ़ाएंगे। लेकिन जो दे रहे उसमें भी घपला कर दिया। सपा ने लैपटॉप दिया था। इन्होंने छोटा दे दिया, उंगली घिसते रहो चलता ही नहीं। मैं झांसी जब भी आता हूं तो सैनिक स्कूल की याद बहुत आती है। सपा की मांग पर उस समय की कांग्रेस सरकार ने तीन सैनिक स्कूल दिए। एक अमेठी में दूसरा झांसी। किसानों की फसल नष्ट होने पर मुआवजा दिया गया। ये समय समुद्र मंथन की तरह है। दिल्ली वालों की होर्डिंग में एक इंजन गायब है। बोलो एक इंजन खटारा है की नहीं।

गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन ने कहा कि मैं 2900 गाँवों तक नहीं जा सकता लेकिन इस चुनाव को एक-एक ग्राम वासी अपना और खुद प्रदीप जैन बनकर लड़ना चाहिए और जीत सुनिश्चित कराने में पूरा समर्थन देना चाहिए। डॉ.चन्द्रपाल यादव ने कहा कि भाजपा जाएगी, इंडी गठबंधन आएगी और आपकी सरकार बनेगी।

इस अवसर पर सत्येंद्र पाल, अर्चना गुप्ता, बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, राहुल राय, सपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, सतीश जतरिया, शिवनारायण परिहार, कमल जैन, सुधांशु त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अरविंद बबलू श्रीवास आदि उपस्थित रहे। संचालन कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित

   

सम्बंधित खबर