दो ज्वैलरी शोरुम को किया सीज, डीआरआई ने दी रेड

जोधपुर, 15 मई (हि.स.)। घोड़ों के चौक में जयपुर और दिल्ली से आई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रेड दी है। यहां डीआरआई ने दो ज्वेलरी शोरूम को सीज किया है। शाम 4 बजे दिल्ली से आई टीमों ने यहां रेड दी।

डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरआई ने हमसे 10 लोगों का जाब्ता मांगा था, वह लाइन से उपलब्ध करवा दिया, किस बारे में पूछताछ की इसकी जानकारी नहीं है।

डीआरआई की ओर से रेड के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में तस्करी का सोना पकड़ा गया उसके तार जोधपुर के घोड़ों के चौक स्थित सुदर्शन ज्वेलर्स से जुड़े थे। इस बारे में डीआरआई की टीम पूछताछ के लिए आई है। रेड के दौरान सुदर्शन ज्वेलर्स के मालिक ओम प्रकाश मौजूद नहीं थे। डीआरआई की टीम ने ओम प्रकाश की सुदर्शन ज्वेलर्स और सुकृति ज्वेलर्स काे सीज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रशेखर/संदीप

   

सम्बंधित खबर