कांग्रेस-सपा भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडागर्दी एवं आतंकवाद का दूसरा नाम : अरुण सक्सेना

- मंत्री ने कहा, कांग्रेस के कुशासन में भारत आतंकवादियों का अड्डा बन गया था

प्रयागराज, 16 मई (हि.स.)। कांग्रेस के कुशासन में भारत आतंकवादियों का अड्डा बन गया था। आए दिन देश के अंदर बम विस्फोट हुआ करते थे। लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों के अड्डे पाकिस्तान में घुसकर उनको नेस्तानाबूद कर रहा है। इस देश के अंदर कांग्रेस ने भय, भूख, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, नक्सलवाद, परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया। कांग्रेस और सपा आतंकवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है।

उक्त विचार उत्तर प्रदेश के वन पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने प्रयागराज प्रवास के दौरान इलाहाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी एवं फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में कैंपिंग करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में पूरी दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण भारत आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था के पायदान पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश तोड़ने वाले अलगाववादी नेताओं के गैंग का आज नामो निशान मिट चुका है। जो लोग भारत को आंख दिखाते थे आज भारत के सामने सिर झुका के खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के कुशासन में गुंडाराज था। आज योगी के नेतृत्व में गुंडे और माफियाओं का राम नाम सत्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर सुरक्षा, सुशासन स्थापित करना है और विकास कार्यों को गति प्रदान करना है तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मंत्री चुनावी कैंपिंग को लेकर कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह के आवास पहुंचे और यश हॉस्पिटल, पैरा मेडिकल स्टाफ से भेंट कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कहा। तत्पश्चात् उन्होंने लेटे हुए हनुमानजी का दर्शन किया और भाजपा के जीत की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, डॉ बी बी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, मयंक अग्रवाल, आनंद वैश्य सुदर्शन, संजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, एवं अन्य कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर