अयोध्या : भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह एवं महापौर गिरीश पति ने किया मतदान

अयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया मतदानअयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया मतदानअयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने किया मतदान

अयोध्या, 20 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने सहादतगंज मतदान बूथ पर मतदान किया। इसके अलावा नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने काशीराम कालोनी मतदान बूथ, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने अपने मतदान बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर चेहरे पर लोकतंत्र के उत्सव का उल्लास झलक रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की सजगता निष्पक्ष और निर्भय मतदान को परवान चढ़ा रही है। सम्पूर्ण लोक सभा क्षेत्र में शान्ति पूर्ण मतदान हो रहे हैं। इसके लिए मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों के दौरे लगातार हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में 2034 बूथ और 1060 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जा रही है। चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग आठ हजार मतदान कर्मी लगाए गए हैं। आज 19 लाख 27 हजार 759 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस लोकसभा सीट पर प्रमुख रूप से भाजपा से लल्लू सिंह, इंडी गठबंधन से अवधेश प्रसाद, बसपा से सच्चिदानंद पांडेय व कम्युनिस्ट पार्टी से पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव चुनाव मैदान में है।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय/राजेश

   

सम्बंधित खबर