अनजाने में भारतीय सीमा पार कर आई महिला पाकिस्तानी सेना के हवाले

पुंछ, 21 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक 45 वर्षीय महिला को हिरासत में लिए जाने के दो दिन बाद मंगलवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वह अनजाने में भारतीय सीमा पार कर आई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के कोटली जिले के सखी नाथ गांव की मूल निवासी नसीम फातमा को भारतीय सेना ने शनिवार देर रात राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव से हिरासत में लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क स्थापित किया और महिला को आज दोपहर चाकन-दा-बाग सीमा पर पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया। इस मौके पर दोनों पक्षों के नागरिक अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

   

सम्बंधित खबर