श्रद्धा और उल्लास से मनाई भगवान नृसिंह की जयंती

धौलपुर, 21 मई (हि.स.)। भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार भगवान श्री नृसिंह की जयंती मंगलवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह की पूजा कर व्रत और उपवास रखे। देर शाम गोधूलि बेला में भगवान श्री नृसिंह का प्रकाटयोत्सव मनाया गया। भगवान नृसिंह जयंती का मुख्य कार्यक्रम शहर की रियासतकालीन डयौढी स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में हुआ।

मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. रविंद्र नाथ श्रोत्रिय ने बृह्ममुहूर्त में भगवान नृसिंह का वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक कर पूजन किया। आज ही मंदिर में भगवान नृसिंह की फूल बंगला की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह के दर्शन किए। देर शाम को गोधूलि वेला में भगवान नृसिंह का प्राकटयोत्सव मनाया गया। इसके बाद में महाआरती हुई तथा प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. रविंद्र नाथ श्रोत्रिय ने बताया कि भगवान विष्णु का चौथा अवतार नृसिंह अवतार है,जो कुछ ही क्षणों के लिए हुआ। भगवान नृसिंह ने अपने भक्त की रक्षा के लिए यह अवतार लिया। डा. श्रोत्रिय ने बताया कि शत्रु पर विजय के साथ साथ रोग के क्षय के लिए भगवान नृसिंह की पूजा एवं विधान उत्तम माना गया है। आयोजन में धौलपुर अरबन को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन वीर दिग्वेन्द्र राणा,शिक्षाविद राघवेन्द्र शर्मा,समाजसेवी लाला श्रोत्रिय,विक्रम शुक्ला एवं रामदत्त पचौरी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर