छावनी में असम पुलिस का जवान पाया गया घायल

करीमगंज (असम), 22 मई (हि.स.)। करीमगंज के जोनिटिला स्थित असम पुलिस छावनी में एक जवान गर्दन कटी हुई अवस्था में पाया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस जवान जगतज्योति डे को अन्य जवानों ने मिलकर करीमगंज सिविल अस्पताल ले गए। जवान की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार करके उसे उन्नत चिकित्सा के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएमसीएच) भेज दिया।

यह घटना कैसे और किस कारण से हुई, यह पूरी तरह से एक रहस्य का विषय बना हुआ है। करीमगंज पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं दिख रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/निर्मलेंदु /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर