सपा और कांग्रेस गठबंधन में घुसी औरंगजेब की आत्मा- योगी आदित्यनाथ

सिद्धार्थनगर/कठेला बाजार में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री तथा उपस्थित जनसमूह

सिद्धार्थनगर, 22 मई (हि. स)। मुझे विश्वास हो गया कि 25 मई को आपने जगदम्बिका पाल को जिताने का संकल्प किया है। पूरे देश के अंदर एक ही संकल्प है।एक ही आवाज आती है कि फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी सरकार क्यों लाना चाहते हैं तो जनता से आवाज आती है कि जो राम को लाये हैं। हम उनको लाएंगे।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सिद्धार्थनगर के कठेला बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा में कही है।उन्होंने कहा कि राम भक्तों का सम्मान बढ़ने पर आपका सम्मान स्वतः बढ़ जाएगा। रामभक्तों ने सुरक्षा का एहसास दिया।भय बिनु होई न प्रीति। पाकिस्तान जैसे पड़ोसी के लिए अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है।पाकिस्तान से बड़ा एटम बम भारत के पास है।एक झटके में वह स्वाहा हो जाएगा।कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के कार्यकाल में आतंकवादी हमला अयोध्या और काशी में हुआ। भ्रष्टाचार भी बढ़ गया था।आज आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हो गया है।विकास का चौमुखी कार्य हुआ है।

सिद्धार्थनगर में भाजपा के पहले अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर मेडिकल कालेज बना।कपिलवस्तु को विकसित करने का काम किया जा रहा है।नए विश्वविद्यालय आ रहे हैं।सपा सरकार में गुंडे माफिया शामिल थे।बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित नहीं थे। किसान आत्महत्या करता था।नौजवान पलायन करता था। इनके लोग जमीन पर कब्जा करते थे। इसलिए बुलडोजर दिया।अस्सी प्रतिशत लोग फ्री अनाज प्राप्त कर रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान। गरीबों को फ्री गैस सिलेंडर दिया। गरीबों को बीमारी में पैसा दिया जा रहा है। कोई भी छत बिहीन नहीं रहेगा। समाजवादी सरकार में दंगे होते थे। सपा सरकार में दो यादव मारे गए थे। हमने मुकदमा दर्ज कराया था। आज कोई दुराचारी और माफिया ऐसा नहीं कर सकता। आज बेटी और व्यापारी के सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर उसका रामनाम सत्य होगा।सपा के लोग कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार बना है।

जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।चुनाव में उसकी जमानत जब्त करें।गोरखपुर से एक माफिया को लात मारकर भगाया है।सैकड़ो करोड़ रुपया इन्होंने गायब कर दिया।इनके यहां सीबीआई और ईडी का छापा पड़ा था।इनको जिताकर भस्मपुर पैदा न करें।

देश का भविष्य आपके हाथ मे है।सबकुछ आपका है।आप को तय करना कि देश और नई पीढ़ी का भविष्य कैसा हो।गुंडा और राम द्रोही को एक भी मत नहीं मिलना चाहिए। माफियाओं को औकात में रखा।गोरखपुर का विकास देखिए।अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।विकसित भारत बनाना है।

राम द्रोही एक साथ है। ये कहते हैं कि पिछड़ों का हक मुसलमानों को बांटेंगे। ये कहते हैं कि पर्सनल कानून लागू करेंगे। ये वरासत टैक्स की बात करते हैं। आपके सम्पत्ति में आधा वरासत टैक्स लगाएंगे। ये पाकिस्तानी और बंगलादेशी या रोगिया को दे देंगे। ये औरंगजेब के जजिया कर हैं। सपा और कांग्रेस गठबंधन में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। पाल को विजयी बनाकर चार सौ का संकल्प लें।आप लोग दस दस घरों में जाकर कमल को वोट देने की अपील करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने कहा कि गरीब,नौजवानों,अन्नदाताओं,महिलाओं को और अधिक सुविधा दी जाएगी।देश मे चार करोड़ आवास तथा उत्तर प्रदेश में 56 लाख आवास बना है।पूरी दुनिया से सबसे ज्यादा पूंजी निवेश भारत मे हुआ है।सबसे ज्यादा पैसा उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश हुआ । योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री के बाद देश के लोग सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर