इस बार बनेगी पीडीए की सरकार: किरनमय नंदा

- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

मीरजापुर, 22 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंन परिवार के साथ ही पार्टी की प्रगति की प्रार्थना की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बुधवार की शाम विंध्यधाम पहुंच मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया। विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर प्रांगण में विराजमान सभी देवी-देवताओं का पूजन किया।

मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मीरजापुर में समाजवादी पार्टी की विजय होगी और पीडीए की सरकार बनेगी। दर्शन पूजन का कार्य तीर्थ पुरोहित बाबू मिश्र ने कराया। इस दौरान अनेकों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर