सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

अलीपुरद्वार, 26 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक का नाम मनोरंजन देवनाथ है। घायल का नाम दीपक मोदक है। घटना रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 चौपथी सलग्न रायडक सेतु इलाके में घटी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह कामाख्यागुड़ी की तरफ से आ रही एक टोटो को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टोटो चालक दीपक मोदक और यात्री मनोरंजन देबनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को बरामद अलीपुरद्वार जिला अस्पताल ले गए। जहां मनोरंजन देवनाथ की मौत हो गई। वहीं, टोटो चालक का इलाज अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर