गौविवि परिसर में अभाविप का कार्यालय बनाने की मांग

अभाविप के असम प्रदेश के प्रांत मंत्री ने विश्वविद्यालय को लिखा पत्र

गुवाहाटी, 28 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की असम प्रदेश इकाई ने मंगलवार को गौहाटी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को एक पत्र प्रेषित कर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर अभाविप का स्थायी कार्यालय बनाने की मांग की है।

अभाविप के असम प्रदेश के प्रांत मंत्री हेराल्ड महन ने अपने पत्र में कहा कि पूरे असम में वर्तमान अभाविप का संगठनात्मक कार्यों का विस्तार एवं प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। अतः संगठनात्मक कामकाज के लिए गौहाटी विश्वविद्यालय में एक कार्यालय की आवश्यकता है, जो वर्तमान में पूरे असम में संगठनात्मक रूप से फैल रहा है।

उल्लेखनीय है कि अभाविप वर्ष 1948 से लेकर आज तक लगातार छात्र समुदाय और समाज के लिए काम कर रहा है। 75 वर्ष पूरा करने वाला यह छात्र संगठन अब सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद असम की विभिन्न समस्याओं के ऊपर मजबूत मांगों को उठा रहा है, चाहे वह असम आंदोलन के दौरान हो या बाद के समय में। अभाविप ने हमेशा असमिया लोगों से संबंधित हर क्षेत्र में अपनी आवाज उठाई है। यदि किसी विशेष छात्र संगठन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में कार्यालय की व्यवस्था हो सकती है तो अभाविप के लिए भी विश्वविद्यालय परिसर में कार्यालय की व्यवस्था करने पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर