आरपीएफ ने 'मेरी सहेली' अभियान चलाकर एक वर्ष में 64 हजार महिलाओं की मद्द की

मेरी सहेली महिलाओं का हाल जानती हुईमेरी सहेली महिलाओं का हाल जानती हुईमेरी सहेली महिलाओं का हाल जानती हुई

झांसी,28 मई (हि.स.)। महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा झाँसी मंडल की प्राथमिकता रही है। इस संबंध में लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में विशेष रूप से अकेले यात्रा करने वाली या अपराध की चपेट में आने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ‘मेरी सहेली’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बीते एक साल में 64 हजार से अधिक महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षित गंतव्य तक उनको पहुंचने के लिए “मेरी सहेली” योजना चलाई जा रही है। इस योजना को लंबी दूरी की ट्रेनों में फिलहाल लागू किया गया है। मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला सुरक्षा बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई हैं, जो झाँसी मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि झांसी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अभियान के अंतर्गत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक यात्रा के दौरान 64210 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गयी। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 25 मई 2024 तक 3948 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है। यह अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित

   

सम्बंधित खबर