महिला संचालित मतदान केंद्र स्थापित करने से महिलाएं हुई प्रसन्न

नाहन, 01 जून (हि.स.)। लोक सभा चुनावों को लेकर शनिवार को मतदान चल रहा है। सिरमौर जिला में मतदान के लिए 589 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिला में 19 मॉडल मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है जबकि महिला मतदान केन्द्रों की संख्या 13 है। नाहन क्षेत्र में महिला संचालित मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इन मतदान केंद्रों को पूरी तरह से महिलाएं ही संचालित कर रही हैं। चुनाव आयोग के इस प्रयास से जहां महिलाओं को सुविधा मिल रही है वहीं महिला कर्मियों सहित अन्य महिलाओं का मनोबल भी बढ़ा है। मतदान करने आयी महिलाओं ने चुनाव आयोग के इस प्रयास की प्रशंसा की है।

अनीता शर्मा ने बतायाकि महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छी सुविधा दी गयी है इससे जहां उन्हें सुविधा मिली है वहीं इससे महिलाओं का मनोबल भी बढ़ता है।

मंजुला ठाकुर ने बताया कि वो चंडीगढ़ से वोट डालने आयी हैं और यहां महिला संचालित मतदान केंद्र में वोट डालने से बहुत अच्छा लगा और साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश भी मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर