संशोधित-- बिजली की तार ट्रेन पर गिरने से 2 यात्री घायल

(नोट- कृपया Hindi\01HNAT6.txt क्रम से जारी समाचार को रेलवे विभाग की जानकारी के अनुसार संशोधित व अपडेट कर लें- सं.)

सरायकेला, 1 जून (हि.स.)। चांडिल- मुरी रेलखंड पर सुइसा-तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह करीब आठ बजे नीलांचल एक्सप्रेस पर अचानक हाईटेंशन तार गिरने से 02 यात्रियों के चपेट में आ जाने की सूचना है। दोनों यात्रियों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटनास्थल से पहले कुछ प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के माध्यम सूचना मिली थी कि करीब 40 यात्री बिजली के करंट के चलते झुलस गए हैं और एक यात्री की मौत भी हो गई है। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य प्रचार अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार को फोन पर बताया कि इस घटनाक्रम में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है और केवल दो यात्री ही आंशिक रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बागमुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जितेन्द्र कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही रेलवे रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जो दो यात्री घायल हुए हैं, वे गेट के पास बैठे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेन्द्र

   

सम्बंधित खबर