महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री की राय शर्मनाक : दीपक बैज

रायपुर, 1 जून (हि.स.)। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी जी को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है। गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला है। कैसे भारत का प्रधानमंत्री देश की आजादी के महानायक के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकता है। 80 से अधिक देशों में उनकी मूर्ति लगी है। दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में विश्वविद्यालयों में गांधी के अहिंसा के दर्शन को पढ़ाया जाता है।

दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। गांधी जी के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य हैं, जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल/केशव

   

सम्बंधित खबर